भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा शहर सहित आसपास के इलाकों रोपे जाएगे 20 हजार पौधे
शिवपुरी जिले के शासकीय कन्या महाविद्यालय में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कालेज प्रांगण में करीब 580 फलदार पौधों का रोपण आईटीबीपी के जवानों सहित आइटीबीपी कमांडेंट, एडीजे और कॉलेज के प्राचार्य एन के जैन और जनभागीदारी अध्यक्ष ने किया।
कार्यक्रम में एडीजे अर्चना सिंह ने कहा कि आजकल पर्यावरण दूषित हो रहा है, ऐसे में आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ हवा मिल सके और आने वाली पीढ़ी पर्यावरण से रूबरू हो सके। इसके लिए पौधों का रोपण किया जा रहा है।
वही कमांडेंट कालूराम मीणा ने कहा कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा बीते साल शहर के कई स्थानों पर पौधरोपण किया गया था। इस बारिश के दौरान भी पौधों का रोपण किया जा रहा है। उन्होने कहा शहर सहित आसपास के इलाकों में बीस हज़ार पौधे रोपे जाएंगे।