CM के रोड शो के लिए ढांक दिया गरीब का कच्चा घर,कांग्रेसियों ने किया जबरदस्त प्रदर्शन

 

मप्र के सिवनी में सीएम शिवराज सिंह चौहान के रोड शो के पहले आला अधिकारियों ने अपनी नाकामी छुपाने के लिए एक टूटे कच्चे मकान को कपडे से ढक दिया। ताकि सीएम की नजर इस पर न पडे, लेकिन जब यह मामला कांग्रेसियों की नजर में आया, तो इन्होंने जमकर हंगामा मचा दिया और सीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मामले में बताया रहा है कि बुधवार को सीएम का रोड शो निकलने वाला था।

 

 

लेकिन
जहां से यह रोड शो शुरू होना था, वहीं कुछ दूरी पर एक आदिवासी परिवार का कच्चा टूटा मकान बना था। लेकिन रोड शो के दौरान यह मकान सीएम को न दिखे इसलिए प्रषासनिक अधिकारियों ने इसे हरे कपड़े से 50 फीसदी ढक दिया है।

 

 

 

मकान में रहने वाली आदिवासी महिला सोनवती कूड़ोपे ने इसका विरोध भी किया लेकिन अधिकारियों ने कहा कि रोड शो के बाद भले ही इसे निकाल देना। बहरहाल जब यह बात कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजकुमार खुराना को लगी, तो उन्होने कार्यकर्ताओं के साथ हंगामा खडा कर दिया।

 

 

 

कांग्रेसियों ने सीएम शिवराज सिंह के आगमन पर गले मे टमाटर की माला पहनकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और सीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने पटवारी भर्ती घोटाले के मामले को भी उछाला।

 

 

 

इनको काबू में करने के लिए पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर जमकर सख्ती दिखाई और वाटर कैनन से बौछार की।

 

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि जब मकान के मामले की जानकारी सीएम शिवराज सिंह को पता चली तो वे गाडी से उतरकर सीधे महिला से मिलने पहुंचे। उन्होंने महिला के मकान के लिए ढाई लाख रुपए देने की घोषणा की।

 

 

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
19-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.