नल-जल योजना के नाम पर दोहरी मार झेल रहे रहवासी,कही सडक खुदी तो कही नहीं पहुंच रहा पानी SAGAR TV NEWS

 

इन दिनों छतरपुर जिले के बकस्वाहा के वाषिंदे नल-जल योजना के नाम पर दोहरी मार झेल रहे है। एक तरफ जहां जगह-जगह सडक खुदी पडी, तो दूसरी तरफ 40 फीसदी घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा। जिससे रहवासी खासे परेषान है।

 

 

बताया जाता है कि इस काम का ठेका जयवरुदी कम्पनी को दिया गया है, लेकिन इस कंपनी ने पाइप लाइन बिछाने के नाम पर जगह-जगह खोदी गई सडक को नहीं भरा, जिससे आए दिन हादसे हो रहे है। यहां तक कि आवाजाही तक प्रभावित हो रही है।

 

 

जब इस मामले का निरीक्षण करने के लिए योजना के प्रबंधक पीडी तिवारी पहुंचे तो उनको क्षेत्रवासियों ने खुदी पडी सडक की समस्या बताई। प्रबंधक ने जल्द ही इस समस्या दूर करने का आष्वासन दिया।

 

 

 

निरीक्षण के दौरान जब वे सप्लाई लाइन का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे तो देखा कि नगर के कुछ हिस्सों में पानी का प्रेसर नहीं आ रहा है और कही कहीं पर पानी तक नहीं पहुंच पा रहा। इसके सुधार के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आदेश दिये, इसके साथ ही उन्होंने पानी की शुद्धता को भी जांचा।

 

 

 

बताया जा रहा है कि पहले नलजल योजना के लिए पाली बांध निर्धारित किया गया था, लेकिन इसकी जगह भदभदा बांध से पानी लिया जा रहा है। इस संबंध में प्रबंधक तिवारी ने बताया कि भदभदा बांध पूरे साल नगर को पेयजल आपूर्ति करने में सक्षम नहीं रहेगा।

 

 

 

 

इसीलिए दूसरे जल स्रोत को तलाषा जा रहा है। साथ ही कहा कि 31 जुलाई तक पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया जाएगा और सडके दुरूस्त कर दी जाएगी।

 

 

 

निरीक्षण के दौरान कंपनी के इंजीनियर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि बृजगोपाल सोनी, सीएमओ जितेन्द्र नायक, नगर परिषद के इंजीनियर शोभित मिश्रा आदि मौजूद थे।

 

 

 


By - Vinod Bilthare Sagar TV News from Bakswaha.
21-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.