छात्राओं पर वीडियो बनाकर अभद्र टिप्पणी का मामले में समुदाय विशेष के चार युवकों पर FIR SAGAR TV NEWS

 

हरदा जिले की सिराली तहसील मुख्यालय पर स्कूली छात्राओं का इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर उनके बारे में अभद्र टिप्पणी करने वाले विषेस समुदाय के चार युवकों के खिलाफ सिराली पुलिस ने देर रात एफआईआर दर्ज की।

 

 

बताया जा रहा है कि सिराली निवासी चार युवकों ने अपने इंस्ट्राग्राम आईडी पर सामूहिक रूप से दो छात्राओं का वीडियो शेयर किया गया था, जिसमें उनके लिए अभद्र भाषा का प्रयोग कर अश्लील इशारे करते हुए दिखाई दे रहे थे।

 

 

 

जिसके बाद हिंदू संगठन के लोगों ने थाना पहुंचकर वायरल वीडियो पुलिस को बताकर चार युवकों पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। इसके बाद वीडियो में दिखाई दे रहे आरोपी समीर खान, समीद खान, अनस खान और अनस उर्फ अन्ना खान के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

 

 

 

बताया जा रहा है कि बीती रात को ही पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है और एक युवक की तलाश की जा रही है। इसके साथ ही हिंदू संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि इनके जैसे ओर भी लोग गांव में स्कूल या मंदिर आने जाने वाली लड़कियों को पर कमेंट और अश्लील इशारे करते है। उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
21-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.