एक साल पहले दोनों ने की थी लव मैरिज, होटल में ठहरे पति-पत्नी कमरे के बाहर नहीं आये पुलिस कर रही जांच

4 दिनों से होटल में ठहरे
पति-पत्नी की मिली डेड बॉडी

एक साल पहले दोनों ने की थी लव मैरिज, होटल में ठहरे पति-पत्नी कमरे के बाहर नहीं आये पुलिस कर रही जांच

मध्य प्रदेश के इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र के एक होटल में ठहरे पति-पत्नी की डेड बॉडी संदिग्ध हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया तो मामला सुसाइड का लग रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि भंवरकुआं थाना क्षेत्र के होटल प्राइम के रूम में अपनी पत्नी नंदिनी के साथ ठहरे हुए पति राहुल वर्मा सहित दोनों ने अपनी जान दे दी। यह जोडा मूल रूप से राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अमर पैलेस कॉलोनी का रहने वाला है। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि 1 साल पहले ही दोनों ने प्रेम विवाह किया था। लेकिन पिछले 3 से 4 दिनों से दोनों होटल में कमरा लेकर रुके हुए थे। लेकिन जब उनके द्वारा चेक आउट नहीं किया गया तो होटल के कर्मचारियों को कुछ अनहोनी का संदेह हुआ। क्योंकि उनके कमरे से कोई बाहर ही नहीं आया था। जिसके बाद होटल स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो दूसरी चाबी लगाकर उसे खोला गया। अंदर का नजारा देख कर्मचारियों के पैरों तले जमीन खिसक गई। दोनों डेड हालत में थे, जिसके बाद भंवरकुआं पुलिस को सूचना दी गई। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम को बुलाया। एफएसएल टीम द्वारा कमरे को पूरी तरह से सील कर दिया गया है और बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है। दोनों की डेड बॉडी को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भिजवाया गया है और उनके परिवारजनों से पुलिस संपर्क कर रही है।


By - sagar tv news
25-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.