पुलिस ने बाइक चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से 12 बाइक भी जप्त की

पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले
आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बाइक चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से 12 बाइक भी जप्त की


मध्य प्रदेश के शहड़ोल की ब्यौहारी पुलिस ने बाइक चोरों के एक गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इन चोरों के पास से 12 बाइक बरामद की है जो इन्होंने अलग-अलग जगहों से चुराई थी। इस चोर गिरोह में कुल 4 सदस्य हैं जिनमें से 3 चोरों को पुलिस ने पकड़ लिया है और 1 अभी भी फरार हैं। ये पॉकेट खर्च और नशे का षौक पूरा करने के लिए बाइक चोर बन गए थे। बताया जाता है कि बाइक चोरी की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने जांच षुरू कर दी थी, इस दौरान पुलिस ने संदेही ओम गुप्ता को पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो अपने अन्य साथी सूरज नामदेव, निहाल सेन और रामचरित सेन के साथ 12 मोटर सायकिल चोरी करना बताया।

 

पुलिस ने बताया कि आरोपी बाइक चोरी कर अपने रिश्तेदारों के घर पर बाइक छोड़ कर चले आए थे, इसके साथ ही चोरी बाइक बेचकर ये पॉकेट खर्च और नशे का षौक पूरा करते थे। इन तीनों आरोपियों के पास से 12 मोटर सायकिल बरामद की गई जिनकी कीमती करीब 6 लाख आंकी गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है।हालांकि एक अन्य आरोपी रामचरित सेन फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। वहीं इस मामले में ब्यौहारी थाना प्राभारी समीर वारसी का कहना है कि ये बाइक चोर थाना क्षेत्र के अलावा सीधी,सिंगरौली, सतना, रीवा, उमरिया जिले से भी कई बाइक चोरी कर चुके है।

 


By - sagar tv news
28-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.