सनरूफ वाली सरकारी बस हवा में उड़ती छत का वीडियो जमकर वायरल | stvn india |

 

एक बस का वीडियो वायरल हो जाए तो जरूर कुछ अचंभित करने वाला ही हुआ होगा. मगर यहां ये अचंभे से भी ऊपर है. वायरल बस की पूरी छत ही फट गई है. मामला महाराष्ट्र के गढ़चिरौली इलाके का है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे एक तरफ से उखड़ी छत के बाद भी ड्राइवर और कंडक्टर बस दौड़ाए जा रहे हैं. साथ में छत भी उड़ती जा रही है. थ्री इडियट फिल्म में स्कूटी पर करीना और आमिर के बीच बैठे राजू के बाबा की तरह

 

 

 

इस तरह से उखड़ी हुई छत के साथ बस चलाना खतरनाक साबित हो सकता था. छत अगर रोड पर गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था. भला हो उस शख्स का जिसने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला. कहीं जाकर वो वायरल हुआ. वायरल हुआ तो जाकर मामले की जांच के आदेश दिए गए.

 

 

 


वाहनों के रखरखाव के लिए जिम्मेदार मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के एक अधिकारी को सस्पेंड किया गया है. MSRTC के एक अधिकारी ने सफाई देते हुए बताया है कि बस की पूरी छत बाहर नहीं आई थी, केवल ड्राइवर के केबिन के ऊपर का बाहरी फाइबर टूटा था जो हवा में लहराता हुआ दिख रहा है. अधिकारी ने बताया कि एल्यूमीनियम वाला हिस्सा और पूरी बस की छत की भीतरी परत ठीक थी.

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
28-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.