सतना के मैहर में 11 साल की बच्ची से गैंगरेप,कमलनाथ बोले कानून-व्यवस्था नहीं बची है,अपराधी बेखौफ हैं

 

सतना जिले के मैहर में 11 साल की बच्ची से गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। बच्ची को गंभीर हालत में रीवा जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पीड़िता से बयान के बाद अरोपी अतुल बढोलिया और रवि कुमार की शिनाख्त के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। जो शारदा देवी मंदिर प्रबंध समिति के कर्मचारी है।

 

 

जिनको समिति ने भी बर्खास्त कर दिया है। वही, इन दोनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इधर एसपी आशुतोष गुप्ता ने मैहर पहुंच कर घटना स्थल का मुआयना किया।

 

उन्होंने मातहत अधिकारियों को गंभीरता से जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि बच्ची गुरुवार दोपहर करीब एक बजे घर के बाहर से लापता हो गई थी। शुक्रवार सुबह जब वह लौटी। तो उसकी हालत बेहद खराब थी।

 

वजह पूछने पर उसने परिजन को वारदात की जानकारी दी। इसके बाद परिजन स्थानीय लोगों के साथ थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता के परिजन और स्टाफ के साथ मेडिकल चेकअप के लिए मैहर सिविल हॉस्पिटल भेजा।

 

 

यहां सैंपल लेने के बाद बच्ची को इलाज के लिए रीवा भेजा गया है। वही, जानकारी मिलते ही मैहर एसडीएम सुरेश जाधव, एसडीओपी लोकेश डावर, टीआई अनिमेष द्विवेदी और तहसीलदार जितेंद्र पटेल भी सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली।

 

 

एसडीओपी लोकेश डावर ने बताया कि मेडिकल में नाबालिग के साथ रेप की पुष्टि हुई है। मासूम से गैंगरेप की इस घटना पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा मध्यप्रदेश में रोज ऐसी घटनाएं हो रही हैं।

 

 

इनमें से कई मामले सामने नहीं आते। बच्चों के साथ गलत काम, महिलाओं पर अत्याचार, आदिवासी अनुसूचित जनजाति वर्ग पर अत्याचार आज मध्यप्रदेश की छवि बन गया है। यहां कानून-व्यवस्था नहीं बची है। अपराधी बेखौफ हैं।

 

 

किसी को किसी का डर नहीं है। कमलनाथ ने पीड़िता को बेहतर उपचार और एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता की मांग की है। वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया कि मैहर में बेटी के साथ हुई इस घटना की जानकारी मिली है। मैंने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि कोई भी अपराधी बचना नहीं चाहिए। प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि बेटी के समुचित इलाज की व्यवस्था की जाए। कोई भी अपराधी बचेगा नहीं, कठोर कार्रवाई की जाएगी।


By - sagar tv news
28-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.