सागर-दिव्यांगता आपकी कमजोरी नहीं आपकी ताकत बनें यही हमारा प्रयास है:-शैलेंद्र जैन

 

सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में दिव्यांगों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस षिविर में ऐसे दिव्यांगों के हाथ, पैरों का नाप लिया गया, जिनके कटे हुए हाथ और पैर है। एक महीने बाद इनको कृत्रिम अंग लगा दिए जाएंगे।

 

 

यह आयोजन विधायक शैलेंद्र जैन की पहल पर नारायण सेवा संस्थान उदयपुर राजस्थान द्वारा किया गया। बताया जा रहा है कि इस षिविर का लाभ उठाने के लिए करीब दो सौ दिव्यांगों ने अपना पंजीयन कराया था।

 

 

इस मौके पर विधायक शैलेंद्र जैन ने दिव्यांगों से कहा कि हमारा प्रयास आपकी उपस्थिति से सार्थक हुआ है। आपकी दिव्यांगता आपकी कमजोरी न बने, इसके लिए यह शिविर उनके द्वारा आयोजित किया गया है।

 

 

साथ ही कहा कि कुछ मरीजों के स्पेशल ट्रीटमेंट की आवश्यकता है हम उसकी व्यवस्था कर रहे हैं, हमारे साथी जिस अंग से दिव्यांग होते हैं वह उस अंग का प्रयोग करना बंद कर देते हैं जिससे उनकी मसल्स काम करना बंद कर देती हैं इसके लिए फिजियोथेरेपी बहुत अच्छा उपाय है उसका प्रयोग करके अपने उस अंग को पुनः जीवित कर सकते हैं।

 

 

साथ ही कहा कि जिनके हाथ-पैर टेढ़े हो गए हैं, उनकी करेक्टिव सर्जरी की जाएगी। इस शिविर में सागर जिले सहित सीहोर, उज्जैन, भुवनेश्वर आदि जगहों से दिव्यांग आए थे।

 

 

कार्यक्रम में अनुश्री जैन, इंजी प्रकाश चौबे, आलोक अग्रवाल, डा. आर के चऊदा, मनोज डेंगरे, राजेश गुप्ता, राजकमल केसरवानी, जगन्नाथ गुरैया, बीएमसी डीन डा आर एस वर्मा, जेडी डा. ज्योति चौहान, सीएमएचओ डा. ममता तिमोरी, सिविल सर्जन डा आरएस जयंत, धन सिंह यादव, बीएमसी अधीक्षक डा आर एस पिप्पल आदि मौजूद थे।


By - sagar tv news
31-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.