सागर/गढ़ाकोटा-नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने रैली निकाली और जमकर नारेबाजी की।
सागर/गढ़ाकोटा-नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने रैली निकाली और जमकर नारेबाजी की।
हड़ताल के चलते सफाई व्यवस्था ठप जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर
सागर जिले की गढाकोटा नगर पालिका में सफाई कामगारों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर क्रमिक हड़ताल षुरू कर दी है। जिससे यहां की सफाई व्यवस्था ठप्प हो गई है और जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे है। बताया जा रहा है कि अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने मुख्य मार्गों से रैली निकाली और जमकर नारेबाजी की।
सफाई कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने, कर्मचारियों को नियमित करने, नगर की जनसंख्या के आधार पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती करने सहित 18 सूत्रीय मांगों को पूरा किए जाने की आवाज उठा रहे है। लेकिन षासन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा। जिससे वे खासे आक्रोषित है। यह हडताल अखिल भारतीय सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन की प्रदेश इकाई के आव्हान पर की जा रही है।