घर के अंदर छिपा रखा था 1.40 लाख रुपए की 1000 शीशी कोरेक्स पुलिस ने किया जब्त | sagar tv news |

 

रीवा जिले की गोविंदगढ़ पुलिस ने 1.40 लाख रुपए की 1000 शीशी नशीली कफ सिरप जब्त की है। आरोपी ने घर के अंदर यह नषीली षीषी छिपाकर रखी थी और सालों से चोरी छिपे इसे बेच रहा था। बताया जा रहा है कि इस मामले में मुखबिर पुलिस को कई दिनों से सूचना दे रहे थे।

 

 

 

जब पुलिस ने तस्दीक कराई तो नशे के तस्कर का रिकॉर्ड पुराना निकला और टीम ने मौके पर जाकर दबिश दी और उसके घर की तलाशी ली। लेकिन कुछ खास नहीं मिला। इसके बाद मवेशियों वाले कमरे में एक टंकी नुमा गड्ढा दिखा और दीवार खोदने पर कई बोरी और कार्टून मिले।

 

 

 

उसमें भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप मिले। काउंटिंग करने पर एक हजार शीशी कोरेक्स निकली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला कायम कर लिया है। इस मामले में गोविंदगढ़ थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि बांसा पतेरियान टोला निवासी आरोपी राकेश सिंह के घर से कोरेक्स बेचते हुए पकड़ा है।

 

 

 

 

वह सड़क से लगी एक कच्ची दुकान में कफ सिरप रखे हुए था। उसके कब्जे से 1000 शीशी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ 25 अपराध पहले से दर्ज है और ये 26 वां अपराध है।

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
02-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.