करीब 10 गरीब परिवारों को रेलवे ने घर खाली करने थमाया नोटिस || SAGAR TV NEWS ||

 

 

सागर के अप्सरा अंडर ब्रिज के पास झुग्गियों में रहने वाले लोग अचानक से मुसीबत में आ गए हैं। दरअसल इसकी वजह है। की करीब दस परिवारों को रेलवे ने घर खाली करने नोटिस थमा दिया है। जानकारी के मुताबिक रेलवे द्वारा तीसरी लाइन बिछाने के नाम पर गरीबों के आशियाने तोड़ने की कवायद तुलसीनगर वार्ड में चल रही है। और इन झोपड़ी में रहने वालों को इस कार्यवाही का नोटिस भी दे दिया गया है। रहवासियों का कहना है। की सभी लोग मजदूर वर्ग से हैं। और लगभग 70 सालों से यहां निवास कर रहे हैं। लेकिन अभी रेलवे द्वारा अचानक से उन्हें घर का सामान हटाने का नोटिस दिया गया है। जिससे अब जीवन यापन करने में खासी परेशानी हो रही है। इसी को लेकर इन्होंने नगर निगम आयुक्त से लेकर कलेक्टर तक गुहार लगाई लेकिन समाधा नहीं मिल पाया। नगर निगम उपायुक्त प्रणय कमल खरे का कहना है। की वह क्षेत्र नगर निगम सीमा में आता है। और अभी तीन दिन पहले करीब 12 परिवारों ने निगमायुक्त से आवास की मांग की है। इसमें अभी प्रतिवेदन तैयार हो गया है। और जल्द ही इन्हें सभी नियमों के मान्यता के तहत आवास उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।


By - SAGAR TV NEWS
10-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
अतिउत्साह में BJP प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी पर की टिप्पणी, कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रिया
by sagarttvnews, 02-Apr-2024
अतिउत्साह में BJP प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी पर की टिप्पणी, कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रिया
by sagarttvnews, 02-Apr-2024
व्यापारी के बैग में मिले 48 लाख, पुलिस ने बनाई जब्ती, जानिए व्यापारी ने क्या कहा?
by sagarttvnews, 01-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.