राष्ट्रीय महिला मोर्चा की सदस्य ने मणिपुर और नूंह की घटना को बताया निंदनीय

 

शिवपुरी में भाजपा की राष्ट्रीय महिला मोर्चा की कार्यसमिति सदस्य सुमित्रा धाईया एक दिवसीय प्रवास पर आई। जहाँ उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ कई कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए मेवात के लोगों में हुई घटना को निंदनीय बताया।

 

साथ ही मणिपुर में हुई घटना को लेकर कहा कि मणिपुर की घटना में जिम्मेदार लोगों को पीएम मोदी द्वारा बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कठोर से कठोर सजा दी जाएगी। साथ ही कहा कि मेवात के नुहुं में यात्रा के दौरान जिस तरह से पत्थरबाजी की घटना हुई है वह निंदनीय है, जिससे वहां के हालात बिगड़े और कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया।

 

उन्होंने मणिपुर में हुई घटना को लेकर कहा कि महिलाओं पर इस तरह के अत्याचार पर पुलिस और प्रशासन अपना काम कर रहा है। इस घटना के दोषियों को मोदी सरकार द्वारा कठोर से कठोर सजा दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कथा बाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा जो महिलाओं को लेकर कथित बयान दिया हैं उसकी उन्होनें निंदा की। कहा कि इस तरीके की कोई टिप्पणी अविवाहित लड़की को लेकर की है तो यह निंदनीय है।


By - sagar tv news
04-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.