सागर-सरकार को संतों के नाम पर यात्रा निकालने का कोई अधिकार नहीं-कांग्रेस

सागर-सरकार को संतों के नाम पर यात्रा निकालने का कोई अधिकार नहीं-कांग्रेस

सागर-भाजपा को लेकर ये
क्या बोल गए कांग्रेस प्रवक्ता


जिस सरकार पर विकास कार्य और सामाजिक समरसता को ध्वस्त करने और 50 प्रतिशत कमीशन के आरोप साबित हो चुके हैं। ऐसी प्रदेष सरकार को धर्म, हिंदुत्व, संतों और महापुरूषांे के नाम पर यात्रा निकालने का कोई अधिकार नहीं है। यह बात प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने सागर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।

 

इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री के मध्यप्रदेश दौरे को लेकर कई सवाल खड़े किए। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित स्थानीय मंत्रियों पर भी भ्रष्टाचार के मामले में जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था बदतर है। एनसीआरबी के तमाम आंकड़े कांग्रेस के इस आरोप को साबित करने के लिए पर्याप्त हैं।

 

चाहे महिलाओं के प्रति अत्याचार हो, या फिर रेप की घटनाएं हो। यहां राशन माफियाओं का जोर है। साथ ही यहां षराब, कीमती लकडी आदि के अवैध काम फलफूल रहे है। यहां तक कि हर आरोपी को सरकार का संरक्षण मिल रहा है। विदिशा में एक बच्ची के मर्डर में भाजपा नेताओं के नाम सामने आये, लेकिन मुख्यमंत्री ने उन्हंे बचाया। सीधी में एक भाजपा नेता ने पेशाब कांड की घटना को अंजाम दिया। राजनीति के बल पर यहां अपराध पनप रहे हैं और अपराधियों कोे मंत्री, विधायक और भाजपा नेताओं का संरक्षण मिल रहा है।

 

ऐसे आरोपियों को दंडित करने के पहले प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा क्लीन चिट देकर उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं। उन्होंने पटवारी भर्ती परीक्षा में गडबडी, बेरोजगारी के मुददे सहित अन्य मामलों को भी उठाया। इस मौके पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी, ग्रामीण अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार, प्रदेश मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अवनीश बुंदेला, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक संभागीय प्रवक्ता अभिषेक गौर, शहर कांग्रेस प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी, पूर्व विधायक और जबलपुर प्रभारी सुनील जैन, पीसीसी सागर शहर प्रभारी अंजू बघेल, जिला संगठन मंत्री चक्रेश सिंघई आदि मौजूद थे।

 


By - sagartvnews
11-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.