शिवराज सरकार ने अपने कार्यकाल में घोटालों की झडी लगा दी- पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया

 

मध्यप्रदेश में 50 प्रतिशत कमीशन राज की शिवराज सरकार को बेनकाब करने पर भाजपा ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी जयराम रमेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव सहित कई नेताओं पर पूरे प्रदेश में मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

कांग्रेस इस कार्यवाही का विरोध और घोर निंदा करती है। यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश के सहप्रभारी संजय कपूर, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, लखन घनघोरिया ने आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया ने कहा कि मध्यप्रदेश में बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण आहार में घोटाला होने की खबर सबके सामने है।

 

महाकाल लोक के निर्माण में भी जिस तरह घोटाला किया गया, वह किसी से छिपा नहीं है। जरा सी बाढ़ में कारम डैम का बह जाना बताता है कि मध्य प्रदेश में ठेकेदारी में कितना कमीशन चल रहा है। शिवराज ने डंपर घोटाले के साथ अपने कार्यकाल की शुरुआत की थी और 18 साल के कार्यकाल में उन्होंने घोटाले करने का कीर्तिमान बना दिया है।

 

नदी में घोटाला, पहाड़ में घोटाला, स्कूल में घोटाला, शिक्षा में घोटाला, भोजन में घोटाला, भजन में घोटाला, अस्पताल में घोटाला, इलाज में घोटाला, रेमडेसीविर इंजेक्शन में घोटाला, कोरोनाकाल में हुईं डेथ छुपाने में घोटाला आदि है। शिवराज सिंह चौहान ने घोटाले की झड़ी लगा दी है। अब तो मध्य प्रदेश की जनता इस सरकार को कमीशन राज सरकार और सरकार के मुखिया को मिस्टर घोटाला कहने लगी है।

 

आपको याद होगा कि मई 2018 में एक मीडिया संस्थान ने मध्य प्रदेश में हर विभाग के घोटाले का पूरा विस्तृत रिपोर्ट कार्ड जारी किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता संकल्प लेता है कि वह कमलनाथ के नेतृत्व में इस कमीशन राज की शिवराज सरकार को उखाड़ फेंकेगा और मध्यप्रदेश को कमीशन राज और घोटालों से मुक्ति दिलाएगा। ऐसी ही एक पत्रकार वार्ता सागर में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार पचौरी डॉ आनंद अहिरवार द्वारा भी आयोजित की गई। जिससें भाजपा नेताओं की जमकर निंदा की गई। 


By - sagar tv news
14-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.