सागर-जेल में कैदियों को केंटीन सुविधा,खरीद सकते है मन मुताबिक सामान | sagar tv news |

 

सागर केंद्रीय जेल में कैदियों के लिए संचालित कैंटीन की सुविधा अब जिला मुख्यालयों पर भी शुरू हो गई है. और जल्द ही उप जेलों में भी यह व्यवस्था आने वाली है. यह व्यवस्था केंद्रीय जेल में चलने से बंदियों को चिन्हित सामग्री के लिए पैसे जमा करने की सुविधा प्रदान करेगी.

 


जेल में संचालित कैंटीन से कैदियों के लिए 1 महीने में अधिकतम 1500 रुपए का सामान दिया जा सकता है. इसमें नमकीन, बिस्किट, टोस्ट, गुड़, चना, फल के साथ टमाटर प्याज मिर्च की सलाद भी शामिल होती है. इसके अलावा, तेल और मंजन भी उपलब्ध होता है.

 

 


जब कोई कैदी कुछ खरीदना चाहता है, तो उसे आवेदन लिखकर अपने अष्टकोण अधिकारी के पास जमा करना पड़ता है. इसके बाद, अगले दिन उसे वही सामान मिलता है जो वह अपने आवेदन में प्राप्त करना चाहता है.

 

 

केंद्रीय जेल अधीक्षक दिनेश कुमार नरगावे ने बताया कि साल 2016 से पहले, बंदियों के परिजन उनके लिए आवश्यक सामग्री को जेल में लाकर देते थे, लेकिन 2016 में भोपाल केंद्रीय जेल में हुई घटना के बाद, जिला मुख्यालय ने प्रदेश के सभी जिलों में बाहर से सामग्री लाने को प्रतिबंधित कर दिया था.

 


तो जेल मुख्यालय ने कैंटीन व्यवस्था के तहत कैदियों के लिए यह सामग्री उपलब्ध कराने का निर्णय लिया.

 

 

सागर केंद्रीय जेल में सितंबर 2021 से यह व्यवस्था शुरू हुई है और पिछले महीने जिला जेल टीकमगढ़ दमोह में भी कैंटीन की शुरुआत हुई है. जल्द ही बरिष्ठ अधिकारी उपजेल को लेकर भी निर्णय ले सकते है.

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
15-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.