बच्चों का भविष्य संवारने जनपद सदस्य ने छोड़ दी राजनीति, अब बच्चों को पढ़ाएंगी | sagar tv news |

 

बच्चों का भविष्य संवारने के लिए जनपद सदस्य ने राजनीति का दामन छोड दिया और अब वे स्कूल में बच्चों को बेहतर मार्गदर्शन देगी। बताया जा रहा है कि बैतूल जिले के जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी के क्षेत्र क्रमांक 2 पाढर की सदस्य वर्षा नागवंशी ने जनपद सदस्य पद का इस्तीफा जनपद पंचायत के सीईओ को सौप दिया है।

 

उन्होंने बताया कि उनका चयन विदिशा जिले में वर्ग 3 शिक्षक के पद पर हो गया है। जिसके चलते जनपद सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया। क्योंकि उनकी शुरू से ही इच्छा शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने की थी। शिक्षक बन कर बच्चों का भविष्य संवारना चाहती हूं। इसलिए राजनीति के क्षेत्र जनपद सदस्य पद से इस्तीफा देकर शिक्षक बन गई है।

 

 

उनके इस फैसले की सराहना ग्रामीणों ने की। वही, पिसाजोडी से जनपद सदस्य संजू बर्टी ने बताया कि एक तरफ जहां लोग राजनीति में आने के लिए सरकारी नौकरी छोड़ रहे हैं। वही जनपद सदस्य वर्षा नागवंशी ने अपने पद से इस्तीफा देकर बच्चों का भविष्य संवारने के लिए शिक्षक बन गई, जो सराहनीय पहल है।


By - sagar tv news
17-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.