सागर- पुलिस थाने से कुछ दूरी पर चोरों ने मंदिर में लगाई सेंध, नगदी लेकर हुए रफू चक्कर

 

सागर जिले के खुरई में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोरों के हौंसले इतने बुलंद है कि वे आए दिन मंदिरों को निशाना बना रहे है और दानपेटी का लॉकर तोडकर उसमें रखी नगदी पर हाथ साफ कर रहे है। ऐसा ही एक और मामला सामने आया।

 

 

बताया जा रहा है कि खुरई शहरी थाना क्षेत्र से महज 200 मीटर की दूरी पर किला गेट के बाहर बंगलामुखी मंदिर पर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। वे मंदिर में रखी दानपेटी का लॉकर तोडकर उसमें रखी नगदी लेकर फरार हो गए।

 

 

इस बात का पता पुजारी संतोष गुरू को तब पता चला कि जब वे मंदिर का गेट खोलने गए तो देखा कि लॉकर का ताला टूटा हुआ था और नगदी गायब थी। यह दानपेटी पिछले छह माह से नहीं खोली गई थी, इसीलिए पता नहीं चल सका कि उसमें कितनी नगदी रखी थी।

 

 

इस मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामला कायम कर जांच पडताल शुरू की। बता दे कि इस घटना के कुछ दिन पहले चोरों ने मुख्य सड़क पर स्थित प्रसिद्ध महाकाली मंदिर को भी निशाना बनाया था और वहां से भी नगदी सहित अन्य सामान चुराकर फरार हो गए थे। यह चोर अभी भी पुलिस की गिरफत से दूर है।


By - sagar tv news
18-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.