कर्ज से परेशान किसान खेत में इस हालत में मिला,पुलिस बोली स्वास की बीमारी थी || SAGAR TV NEWS ||

 

 

एमपी के सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में किसान आत्महत्या का मामला सामने आया है। बाबूपुरा गांव के रहने वाले मृतक किसान गोले लोधी के परिजनों का कहना है कि छोटे बेटे की शादी में दो लाख का कर्ज हो गया था। जमीन भी गिरबी रखी है। इस बार सोयाबीन की फसल भी बर्बाद हो गई इससे वह परेशान थे। वह हम लोगों से चर्चा करते रहते थे कि कर्ज कैसे चुकेगा इसके साथ उन्हें स्वास की बीमारी भी थी आज सुबह खेत पर जाकर उन्होंने पेड़ से फांसी लगा ली ।जानकारी लगने पर पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव के बेटे दीपू भार्गव पीड़ित के घर पहुंचे उनका कहना है कि परिजनों ने बताया कि स्वांस की बीमारी थी और कुछ लोगों का कहना था कि उनका कर्जा भी है जो भी हो हम उनकी हर संभव मदद का प्रयास करेंगे। वही गढ़ाकोटा थाना पुलिस का कहना है कि एक व्यक्ति ने फांसी लगाई है पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाया है उनके परिजनों का कहना है कि उसे श्वास की बीमारी थी जिसके चलते यह कदम उठाया है।पिछले साल हुई बेटे की शादी में कर्जा हो गया था। जिसकी चर्चा वह अपने बेटे से करता रहता था। पिछले हफ्ते सोयाबीन की कटाई हुई थी लेकिन उसमे कुछ नहीं निकला। वही गोले सिंह पिछले 4 सालो से स्वास की बिमारी से भी जूझ रहे थे। किसान की मौत के यही दो कारण बताये जा रहे है।


By - Ravi Soni (Garhakota,Sagar MP)
12-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.