सागर-चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर बच्चों ने दिखाया गज़ब का उत्साह

 

सागर-चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर बच्चों ने दिखाया गज़ब का उत्साह

चाँद पर भारत ने रचा इतिहास
सागर में मनाई गई खुशियां


बुधवार की शाम को चांद पर जैसे ही सूरज उगा, इसरो के चंद्रयान ने उसके साउथ पोल पर लैंडिंग कर इतिहास रच दिया। भारत चांद के दक्षिणी ध््राुव पर कामयाब लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। चंद्रयान-3 ने शाम 5 बजकर 44 मिनट पर लैंडिंग प्रोसेस शुरू की। इसके बाद अगले 20 मिनट में चंद्रमा की अंतिम कक्षा से 25 किमी का सफर पूरा किया। शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद पर पहला कदम रखा।

 

इस नजारे को स्कूल के बच्चों ने सामूहिक रूप से लाइव प्रसारण पूरे उत्साह से देखा। इन बच्चों में पहली कक्षा से लेकर 12 वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राएं शामिल थे। केंद्रीय विद्यालय ढाना की छात्रा शनवी शर्मा ने बताया कि हमें अपने वैज्ञानिकों पर चंद्रयान-3 की सफल लेंडिंग कराने को लेकर गर्व है। वहीं छात्र आस्तिक मिश्रा ने बताया कि वह सभी लोग इस सफल लैंडिंग को देखने के लिए काफी उत्साहित थे और जैसे ही चंद्रयान-3 ने चांद पर सफल लैंडिंग की।

 

हमारे उत्साह का ठिकाना ही नहीं रहा। इस लेंडिंग के बाद अब चांद की कई जानकारियां पूरी दुनिया को मिलेगी। इस मौके पर नेहा प्रजापति, स्वरित शर्मा, हर्षित यादव, मुस्कान सूर्यवंशी, मोहित पटेल सहित कई छात्र छात्राएं उपस्थिति थी। गौरतलब है कि इस कामयाबी के साथ भारत चांद के किसी भी हिस्से में मिशन लैंड कराने वाला चौथा देश बन गया है। इससे पहले अमेरिका, सोवियत संघ और चीन ही ऐसा कर सके हैं। हालांकि, अब सभी को विक्रम लैंडर से प्रज्ञान रोवर के बाहर आने का इंतजार है। धूल का गुबार शांत होने के बाद यह बाहर आएगा। इसके बाद विक्रम और प्रज्ञान एक-दूसरे की फोटो खींचेंगे और पृथ्वी पर भेजेंगे।


By - sagartvnews
24-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.