सागर-पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल,भक्ति में डूबे रहे भक्त | sagar tv news |

पालकी में सवार होकर नगर
भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल

सागर-पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल,भक्ति में डूबे रहे भक्त


सावन के अंतिम सोमवार पर सागर जिले के बांदरी से 3 किलोमीटर दूर स्थित धार्मिक स्थल महाकाल धाम खेजरा दरबार में भक्तो का तांता लगा रहा। इसके साथ ही बाबा महाकाल पालकी पर सवार होकर चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में नगर भ्रमण पर निकले और अपनी प्रजा का हाल जाना। जिसमें बडी संख्या में भक्त षामिल थे जो बाबा की भक्ति में लीन थे।

 

इनमें खासा उत्साह दिखाई दिया। नगर भ्रमण के दौरान भक्तो ने पालकी पर जगह जगह पुष्प वर्षा की। पूरा नगर महाकाल के जयघोष से गूंज उठा। सवारी में षामिल भक्त झांझ, मंजीरे, डमरू, ढोल बजाते हुए महाकाल की आराधना में डूबे नजर आए। हालांकि,सवारी के निकलने के पहले धाम में भगवान चन्द्रमौलेश्वर का पूजन पाठ किया गया और इसके बाद भगवान की महाआरती की गई। पुजारी पंडित हिमांशु तिवारी ने पूजन पाठ पूरे विधि विधान से कराया। इस मौके पर महेश नारायण तिवारी, आदित्य तिवारी, उदित तिवारी, संस्कार मुडो़तिया, बंटी राजपूत आदि मौजूद थे।


By - sagartvnews
30-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.