सागर- आगामी चुनाव के लिए भाजपा का बड़ा कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

 

 

सागर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा की कार्यकर्ताओं के श्रम से ही पार्टी चलती है। भाजपा कार्यकर्ता देश के लिये समाज के लिये कार्य करते है इसलिये इन्हें देवतुल्य कार्यकर्ता कहा जाता है।

 

 

प्रधानमंत्री अपने आपको प्रधानमंत्री नहीं बल्कि प्रधान सेवक मानते हैं। आज उज्जवला योजना के माध्यम से महिलाओं को धुंए से मुक्ति दिलाते हुये निःशुल्क गैस कनेक्शन दिलाये। गरीब परिवार के मुफ्त अनाज उपलब्ध कराना।

 

 

कच्चें मकानों से पक्के मकान में परिवर्तन और बेघर को अपने सपनों का घर उपलब्ध कराना। इस तरह की कई जनकल्याणकारी योजनाओें को सुचारू रूप से पीएम मोदी जी द्वारा साकार किया गया है।

 

 

दरअसल सागर नगर के विधायक शैलेन्द्र जैन द्वारा गुरूवार 31 अगस्त को मोतीनगर चौराहा स्थित निजी मैरिज गार्डन में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश शामिल हुए। कार्यक्रम में दर्जनों की संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई।

 

 

वहीं विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा की इस आयोजन में सागर विधानसभा क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ताओ ने शिरकत कर इसे सफल बनाया है। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री से मार्गदर्शन लेकर हम सभी कार्यकर्ता गौरांवित हुए हैं साथ ही अपनी पूरी शक्ति के साथ आने वाले विधानसभा चुनाव में हर बूथ पर जन कल्याणकारी और जनसेवा को समर्पित भाजपा पार्टी की विजय प्राप्ति के लिए तैयार हैं।

 

 

कार्यक्रम को अन्य कई लोगों ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, सांसद समेत बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।


By - SAGAR TV NEWS
01-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.