सागर जिले के कई क्षेत्रों में हुई बारिश,11 दिन बाद मानसून हुआ सक्रिय

 

सागर जिले के कई क्षेत्रों में हुई बारिश
11 दिन बाद मानसून फिर हुआ सक्रिय


सागर जिले के कई क्षेत्रों में हुई बारिश,11 दिन बाद मानसून हुआ सक्रिय

बंगाल की खाड़ी से सिस्टम एक्टिव होने से मध्यप्रदेश में 11 दिन बाद मानसून सागर जिले में सक्रिय हो गया। मंगलवार को सागर के बामोरा, मकरोनिया, गढ़ाकोटा, जरुआखेड़ा, बंडा, राहतगढ़ और देवरी में बारिश हुई। 6 सितंबर से अधिकांश जिलों में बारिश हो सकती है। जिसमें जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग के जिले षामिल है। यहां में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। इस संबंध में एमआईडी भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि 6 से 7 सितंबर तक लो प्रेशर एरिया एक्टिव हो सकता है।

 

इससे मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी मौसम बदला रहेगा। यह सिस्टम 18 से 19 सितंबर तक एक्टिव रह सकता है। गौरतलब है कि 24 जून को मानसून ने प्रदेश में एंट्री की थी। शुरुआत में अच्छी बारिश हुई, लेकिन जुलाई और फिर अगस्त में मानसून ने बेरुखी दिखाई। इसके चलते प्रदेश में 1 जून से अब तक ओवरऑल बारिश का आंकड़ा 18 फीसदी तक गिर चुका है। 27 जिले रेड जोन में हैं। यहां 20 फीसदी से 46 फीसदी तक बारिश कम हुई है। प्रदेश में अब तक औसत 26.07 इंच बारिश हुई है, जबकि 31.81 इंच बारिश हो जानी चाहिए थी। प्रदेश की सामान्य बारिश का औसत 37.36 इंच है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में 15 फीसदी और पश्चिमी हिस्से में 21 फीसदी कम बारिश हुई है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में धूप-छांव वाला मौसम रहेगा। भोपाल में बादल रहेंगे, जबकि जबलपुर में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान भी है। ग्वालियर, इंदौर में गर्मी का असर रह सकता है।


By - sagartvnews
05-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.