अच्छी बारिश को लेकर हनुमान जी की प्रतिमा को जलमग्न किया, ऐसा करने से पानी की समस्या दूर हो जाती है

 

बारिश के लिए लोगों ने हनुमान जी
को ही पानी से किया जलमग्न

अच्छी बारिश को लेकर हनुमान जी की प्रतिमा को जलमग्न किया, ऐसा करने से पानी की समस्या दूर हो जाती है


लोग अपने ऊपर आए संकट से मुक्त होने के लिए संकट मोचन हनुमान जी की आराधना करते हैं। लेकिन ऐसा षायद पहली बार हुआ है जब संकट दूर करने के लिए लोगों ने उन्हें ही जलमग्न कर दिया हो। ऐसा ही कुछ दिलचस्प नजारा बैतूल जिले के भैंसदेही में देखने को मिला। जहां बीते 25 दिनों से बारिष नहीं होने से जल संकट गहराने लगा है और किसानो की फसल भी सूखने लगी है। इसी संकट से मुक्ति दिलवाने और क्षेत्र में वर्षा होने की कामना को लेकर स्थानीय लोगो ने संकट मोचन हनुमान की प्रतिमा को जलमग्न कर दिया।

 

लोगों का मानना है कि हनुमान जी को जल मग्न करने से जल संकट की समस्या दूर हो जाएगी। इसलिए उन्होंने संकट मोचन के ऊपर इतना जल चढ़ाया कि उनकी पूरी प्रतिमा जल मग्न हो गई है। बताया जा रहा है कि हनुमान जी का ये मंदिर बहुत प्राचीन है इन्हे पानी वाले हनुमान जी कहते है। इस मंदिर के विषय में कहा जाता है कि जो भी भक्त यहां हनुमान जी की शरण में आता है वो कभी निराश होकर नही जाता। इसी को देखते हुए किसानो का कहना था कि हनुमान जी का अभिषेक पानी से किया जाए। तो जल संकट से मुक्ति मिल सकती है।


By - sagartvnews
07-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.