सागर-इंसान हो गया बेईमान, उसका हरिभजन में सिर दुखता है- पं. शास्त्री

 

सागर जिले के खुरई में चल रही श्री हनुमंत कथा के दूसरे दिन बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव भक्तों के साथ धूमधाम के साथ मनाया। उन्होंने कहा कि हनुमान जी धर्म का मर्म जानने वाले हैं और उनका धर्म साक्षात प्रभुश्री राम हैं।

 

 

साथ ही कहा कि कितना अच्छा सौभाग्य है कि हम भाद्रपद मास में अष्टमी के पुण्य मुहूर्त पर द्वापर युग के धरती भू के भार का हरण करने वाले बंसी बजैया भगवान श्रीकृष्ण जी का जन्मदिवस को मना रहे हैं। हम और आप इस शुभ मुहूर्त पर भगवान की कथा गा रहे हैं, सुना रहे हैं, सुन रहे हैं।

 

 

हमारे पूर्वज स्वयं को आज धन्य मान रहे होंगे कि उनका कोई वंशज यहां भगवान की कथा में बैठा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए ही हमने बड़े पुण्यों से मानव तन पाया है।

 

 

इंसान रूप में जन्म तो मिला लेकिन इंसान हो गया बेईमान, उसका हरिभजन में सिर दुखता है। लेकिन किसी की निन्दा करना हो तो तत्पर रहता है। इस मौके पर बडी संख्या में भक्त मौजूद थे।


By - SAGAR TV NEWS
08-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.