13 किलो सोने के साथ पकड़े गए दो युवक, 7 करोड़ से ज्यादा है कीमत

 

13 किलो सोने के साथ पकड़े गए दो युवक, 7 करोड़ से ज्यादा है कीमत

7 करोड़ कीमत के 13 किलो
सोने के साथ दो युवक पकड़े


रतलाम जिले की पुलिस ने 13 किलो गोल्ड के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सोने की तस्करी की आशंका है। जप्त किए गए गोल्ड की अनुमानित कीमत 7 करोड रुपए से अधिक है। कुछ सोने के आभूषणों के बिल मिले हैं जबकि बाकी के बिल नहीं मिले हैं। ऐसे में पुलिस ने मामला जीएसटी को सौपा है। यह सोना मुंबई से ट्रेन में रतलाम लाया गया है। जो 80 से ज्यादा बक्सों में पैक था।

 

दरअसल, रिंगनोद टीआई मयूर खंडेलवाल को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि मुंबई से गोल्ड की बड़ी खेप रतलाम लाई जा रही है। इसी सूचना पर स्टेशन रोड पुलिस और टीआई मयूर खंडेलवाल ने स्टेशन रोड क्षेत्र से दो लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में उनके पास से 13 किलो गोल्ड जप्त किया है। पकड़े गये युवक सुभाष वर्मा सीकर राजस्थान का निवासी है। वही, दूसरा युवक प्रवीण सैनी है जो कि हरियाणा का रहने वाला है। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है। वही बड़े पैमाने पर गोल्ड पकड़े जाने की सूचना पर बड़ी संख्या में सर्राफा व्यापारी भी स्टेशन रोड थाने पहुंचे।


By - sagartvnews
11-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.