सागर में लड़की का टल्ली होकर दिल्ली,इंदौर जैसा बीच सड़क पर उधम ,महिला पुलिस ने की पकड़ने की कोशिश

 

सागर के गुजराती बाजार में नशे में धुत युवती ने बदतमीजी कर लोगों के वाहनों में तोडफ़ोड़ कर दी। लडखड़ाते हुए यहां से वहां आ- जा रही युवती की हरकत से परेशान लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे काबू करना चाहा तो वह बिफर गई और सड़क पर ही लेट गई।

 

पुलिसकर्मी बड़ी मुश्किल से उसे अस्पताल लाई जहां उसे भर्ती कराते हुए परिजनों को खबर दी गई। कोतवाली टीआइ नवीन कुमार जैन के अनुसार रात करीब 8 बजे गुजराती बाजार में एक युवती द्वारा हंगामा करने की सूचना मिली थी।

 

पुलिस जब वहां पहुंची युवती लोगों से दुर्व्यवहार करते हुए उनके दोपहिया वाहनों को धकेल रही थी। महिला पुलिसकर्मी ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह भड़क गई और वाहनों में तोडफ़ोड़ पर सड़क पर लेट गई।

 

किसी तरह उसे पुलिस काबू कर अपने वाहन से लेकर आई और नशे में होने की वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाजार में उत्पात मचाने वाली युवती सिविल लाइन में इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में रहती है। उसके द्वारा पूर्व में भी नशे की हालत में हंगामा किया जा चुका है। पुलिस की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों को उसकी सुपुर्दगी दी गई है।


By - sagar tv news
16-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.