लगातार बारिश बन रही मुसीबत, सड़कें बंद, स्कूलें बंद सड़कें पानी से लबालब

 

लगातार बारिश बन रही मुसीबत, सड़कें बंद, स्कूलें बंद सड़कें पानी से लबालब

भयंकर बारिश ने बरपाया कहर
हर तरफ सिर्फ पानी ही पानी

लगातार दो दिन से हो रही बारिष से खंडवा जिले में जनजीवन खासा प्रभावित हो गया है। दो दिन में 6 इंच से ज्यादा बारिष हो चुकी है। हालात यह बने हैं कि आबना नदी पूरे षबाब पर है। इंदिरा सागर, ओंकारेश्वर और भगवंत सागर डैम के गेट भी खोल दिए गए है। यहां तक कि नर्मदा के खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर उफनने से मोरटक्का ब्रिज बंद कर इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।

 

बारिष को देखते हुए खंडवा कलेक्टर ने स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है। बताया जा रहा है कि भारी बारिष के कारण सुबह 5 बजे से बिजली सप्लाई बंद है। जिससे लोग परेशान है। स्टेशन रोड, रामेश्वर रोड जलमग्न हो गए है। इसके अलावा बड़ाबम चौक पर पेड़ गिरने से एक मंदिर धराशायी हो गया। साथ ही पंधाना रोड पर इंडस्ट्रियल एरिया में बस्तियों में भी जल भराव हो गया। वही, मौसम विशेषज्ञ डॉ. सौरव गुप्ता ने बताया कि बारिश का मौसम अभी पूरे सप्ताह तक बरकरार रहेगा। वही, ओंकारेश्वर बांध परियोजना के प्रमुख धीरेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि ओंकारेश्वर बांध का जलस्तर नियंत्रण करने के लिए बांध के सभी 23 गेट करीब 6 मीटर तक खोल दिए गए हैं। करीब 30 हजार क्यूमेक्स पानी नर्मदा के निचले क्षेत्र में छोड़ा जा रहा है। वहीं इंदिरा सागर बांध से लगभग 28 हजार क्युमेक्स पानी की आवक हो रही है। वहां पर 20 में से 12 गेट खोले गए हैं। शनिवार को ओंकारेश्वर बांध से करीब 37 हजार क्युमेक्स पानी छोड़ा गया। ओंकारेश्वर और खेड़ीघाट में नर्मदा घाट डूब चुके है।


By - sagartvnews
17-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.