विधानसभा अवार्ड से सागर विधायक का हुआ सम्मान

 

विधानसभा अवार्ड से सागर विधायक का हुआ सम्मान

विधानसभा अवार्ड से सागर
विधायक का हुआ सम्मान

मध्य प्रदेश विधानसभा में सागर के विधायक शैलेंद्र जैन को उत्कृष्ट विधायक के रूप में चयनित किया गया, जिसके लिए मंगलवार को उन्हें विधानसभा में सम्मानित किया गया, पुरुष्कार देने वालो में विधानसभा अध्यक्ष डॉ गिरीश गौतम, संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीता शरण शर्मा लोक लेखा समिति के सभापति पीसी शर्मा प्रकरण समिति के सभापति रामपाल सिंह सहित विधानसभा कर प्रमुख सचिव ए पी सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।

 

उत्कृष्ट मंत्री की श्रेणी में बुंदेलखंड से लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव को चयनित किया गया, पुरस्कार लेने के पश्चात जब सागर विधायक शैलेंद्र सागर पहुंचे तब उनके रास्ते में जगह-जगह स्वागत किया गया और मोती नगर चौराहे पर सागर नगर के लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया, उन्होंने स्वागत स्थल पर उपस्थित जन समुदायों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा में मैं आप सभी का प्रतिनिधित्व करता हूं और आपकी मांगों को वहां रखकर उन्हें पूर्ण करने का प्रयास करता हूं यह सम्मान भारतीय जनता पार्टी के देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं का सम्मान है

 

जिन्होंने लगातार तीन बार अच्छे मतों से एक ही विधानसभा से विजय श्री दिलाई है जो अपने आप में गौरव की बात है विधानसभा की संसदीय कार्यक्रम प्रणाली में बहुत कम विधायक अच्छी तरह से अपना परफॉर्मेंस दे पाते हैं परंतु आप सबके सहयोग से आपका विधायक आपकी मांगों को और सदन में उठाकर उन्हें पूर्ण करने में सक्षम है विधानसभा की मूल्यांकन समिति द्वारा मूल्यांकन के पश्चात महाकौशल प्रांत से एकमात्र विधायक के रूप में मेरा चयन हुआ है।


By - sagartvnews
26-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.