सागर-कुरैशी परिवार की बहु के बाद बेटे ने रचा इतिहास, IIIT में बने साइंटिस्ट

 

सागर के बेटे डॉ अशद उल्लाह कुरैशी ने देश की प्रख्यात आईआईआईटी सोनीपत (IIIT Sonepat) हरियाणा में वैज्ञानिक अधिकारी बनकर जिले सहित प्रदेश का नाम पूरे देश में रोशन किया है, आईआईआईटी सोनीपत में एक पोस्ट साइंटिस्ट सी के लिए 160 लोगों ने मई के महीने में परीक्षा दी थी

 

 

जिसका रिजल्ट हाल ही में जारी किया गया, इसमें डॉ अशद उल्लाह कुरैशी का चयन हुआ है। इसमें वह साइंटिस्ट और रिसर्च का काम करेंगे, इसके पहले अशद कुरैशी पिछले पांच सालों से

 

 

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र में तकनीकी अधिकारी रहे है
बता दे की सागर के कुरैशी परिवार को एक साल के अंदर यह दोहरी ख़ुशी मिली है इसके पहले अशद की पत्नी अर्शी का भी मार्च के महीने में इसके पहले इनकी पत्नी ISRO में जूनियर रिसर्च फेलो के लिए चुनी गई थी। अब अशद वैज्ञानिक अधिकारी बने है।

 

 

 

डॉक्टर असद ने अपने पूरे करियर के दौरान, कम्प्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है, उनके शोध और विद्वत्तापूर्ण कार्य विभिन्न प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं, जो इस क्षेत्र में एक सम्मानित प्राधिकरण के रूप में उनकी प्रतिष्ठा को और मजबूत करते हैं।

 

 

उनकी अभिनव शोध परियोजनाओं का प्रौद्योगिकी के उन्नयन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है और इस क्षेत्र में अन्वेषण के लिए नए रास्ते खोले हैं। अपने शोध प्रयासों के अलावा, डॉक्टर असद एक विपुल लेखक भी हैं। उन्होंने रिसर्च के छेत्र में 80 से अधिक पुस्तकें लिखी और प्रकाशित की हैं, जो कंप्यूटर विज्ञानं और अभियांत्रिकी समुदाय की जरूरतों को पूरा करती हैं और शिक्षा को बढ़ावा देती हैं।

 

 

इनके बड़े भाई शोएब कुरैशी ने बताया की हमारे पिता शम्मी कुरैशी ने हमेशा शिक्षा को महत्व दिया, उन्ही की प्रेरणा से पहले बेटी समान बहु और अब छोटा भाई इस मुकाम पर पहुंचे है।


By - sagar tv news
29-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.