सागर-चूहे का शिकार करने घर में घुस गया कोबरा सांप, ऐसे लगाई फुफकार

 

सागर-चूहे का शिकार करने घर में घुस गया कोबरा सांप, ऐसे लगाई फुफकार

सागर-चूहे का शिकार करने घर में घुसा खतरनाक कोबरा सांप

 

पूजास्थल पर रखी भगवान की फोटो के पीछे छिपे बैठे जब एक कोबरा प्रजाति के सांप को घर के लोगों ने देखा तो हडकंप मच गया। काफी मषक्कत करने के बाद स्नैक कैचर अकील बाबा ने इसे काबू में किया। यदि यह सांप किसी को डस लेता तो उसकी जान जा सकती थी। बताया जा रहा है कि सागर जिले के सिरोंजा के घर में एक सांप चूहे की तलाष में मंदिर में जा छिप गया और काफी देर तक भगवान की फोटो के पीछे कुंडली मारकर बैठा रहा।

 

लेकिन इसे घर के लोगों ने देख लिया और उनकी सांसें थम गई। तभी स्नेक कैचर अकील बाबा को सूचना दी गई। वे मौके पर पहुंचे और सांप का रेस्क्यू शुरू किया गया। जब स्नेक कैचर ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो सांप ने जमकर फुफकार मारी। लेकिन अकील बाबा ने कुछ ही देर की मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया। अकील बाबा ने बताया कि यह बेहद जहरीला होता है। इस समय तेज धूप और गर्मी पड़ रही है। जिस कारण जीव-जंतु बिलों से बाहर निकलकर ठंडे स्थानों पर जा रहे हैं। यह कोबरा घर में चूहे का शिकार करने घुसा होगा। क्योंकि भगवान की तस्वीर के पीछे मूंगफली पड़ी थी। जहां चूहे रहते हैं। ऐसे में सांप चूहों का शिकार करने के लिए आया होगा। बाद में सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।


By - sagartvnews
01-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.