चर्चित मामले में फरार 10 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार || SAGAR TV NEWS ||

 

 

सागर जिले की खुरई पुलिस को दस हजार रुपये के फरार आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है। जानकारी के मुताबिक 30 जनवरी 2020 को बरोदिया नोनागिर के युवक दानिश की तीन लोगों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी थी और रेल लाश को जरुआखेड़ा रेलवे फाटक के पास पटरियों पर फेक दिया था। इसे दुर्घटना बताया गया था। जाँच पड़ताल में तत्कालीन थाना प्रभारी रोहित मिश्रा ने खुलासा करते हुए हत्या का मामला दर्ज किया था। जो प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी। घटना के दो आरोपी आशिक खान और अशफाक क़ुरैशी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। एक आरोपी 24 साल का साजिद उर्फ टंटू खान फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने सागर जिले के राहतगढ़ से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया है।

 

 


By - Manoj Badhwani (Khurai MP)
16-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.