सागर - खुरई को जिला बनाने की दिशा में हम बहुत तेजी से बढ़ रहे आगे - मंत्री भूपेंद्र सिंह

 

सागर जिले के खुरई के सरदार वल्लभभाई पटेल ऑडिटोरियम में इन्वेस्टर्स समिट से औद्योगिक क्रांति की शुरुआत की गई। इस दौरान 2 हजार करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

 

इस निवेश से 5000 लोगों को प्रत्यक्ष और 50 हजार लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने उद्योगपतियों के सामने खुरई विधानसभा क्षेत्र का इंफ्रास्ट्रक्चर का विवरण बताया।

 

 

इसी के साथ उन्होंने कहा कि खुरई को जिला बनाने की दिशा में भी हम बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इन्वेस्टर समिट में एक्सटेंशन टू इन्वेस्ट में 385 करोड़ की लागत से उद्योग लगाए जाएंगे। इनसे 800 से अधिक शिक्षित और स्किल्ड युवाओं को रोजगार उपलब्ध होगा।

 

 

 

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि खुरई ब्रिटिश कालीन तहसील है और बीना भी पहले खुरई तहसील में आता था। खुरई को हम जिला बनाएंगे। इस घोषणा पर लोगों ने जमकर तालियां बजाकर अपनी खुषी का इजहार किया।


By - sagar tv news
06-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.