सागर-खाद न मिलने से किसानों ने लगाया जाम SDM की समझाइश पर माने किसान

सागर-खाद न मिलने से किसानों ने लगाया जाम SDM की समझाइश पर माने किसान

खाद न मिलने से किसानों ने लगाया
तहसील कार्यालय के सामने जाम

सागर जिले के राहतगढ़ में खाद ना मिलने से परेशान किसानों ने तहसील कार्यालय के सामने जाम लगा दिया और जमकर आक्रोष दिखाया। मौके पर पहुंचे एसडीएम के आश्वासन के बाद किसान माने और जाम खत्म किया। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से किसान को खाद नहीं मिल रही। किसान जब खाद लेने कृषि उपज मंडी पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि कम्प्यूटर पर साइड नही चल रही है, इसलिये खाद नही मिल पायेगा, यह सुनकर किसान आक्रोशित हो गए और तहसीलदार कार्यालय के सामने बेरिकेट लगाकर रोड जाम लगा दिया।

 

करीब एक घंटे तक प्रदर्षन चला। जिससे आने जाने वाहनों के पहिये थम गये। वाहन चालक परेषान हुए। जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाइश दी। साथ ही किसानों ने बताया कि किसान बीते आठ दिनों से खाद लेने को परेशान हो रहे है, अभी वर्तमान में बोवनी का समय चल रहा है। हर दिन खाद लेने आने से पैसा भी बर्वाद हो रहा है और खाद ना देने की वजह साइड ना चलना बताई जा रही है, वही इस मामले पर एसडीएम का कहना है कि, खाद बांटने वाले का ट्रांसफर हो गया है, जो अभी नया खाद बांटने वाला आया है उसकी आईडी की समस्या आ रही है, जिससे मशीन नही चल पा रही है, फिलहाल किसानों को टोकन के माध्यम से खाद बांटने की व्यवस्था की जा रही है।


By - sagartvnews
07-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.