कमलनाथ पर CM का तंज तुम तो ठहरे परदेशी हम तो मध्यप्रदेश में पैदा हुये हैं और यहीं मरेंगे || SAGAR TV NEWS ||

 

 

 

उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मुख्यमंत्री विधानसभाओं में भ्रमण कर रहे हैं। वो मुरैना जिले की जौरा और दिमनी विधानसभा क्षेत्र के कोट सिरथरा के अलावा जींगनी में मतदाताओं को रिझाने पहुंचे। उनके साथ केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी थे। सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की जन्मस्थली और उम्र पर तंज कसते हुये कहा कि तुम तो ठहरे परदेशी हम तो मध्यप्रदेश में पैदा हुये हैं और यहीं मरेंगे। शिवराज सिंह ने अपने 35 मिनट के भाषण का ज्यादातर समय भूखे, नंगे और उद्योगपति की तुलना पर ही केन्द्रित रखा। उन्होंने किसानों को विश्वास दिलाया कि बाजरा को सरकार समर्थन मूल्य पर ही खरीदेगी। वहीँ भाजपा के दिमनी विधानसभा प्रत्याशी गिर्राज दण्डौतिया के लिए आशीर्वाद माँगा।
इसके अलावा रामायण की चौपाई के माध्यम से कमलनाथ के आरोपों को उन्हीं की ओर धकेल दिया है। कहा की आरोप लगाने वाले लोग तय नहीं कर पा रहे हैं। कि शिवराज सिंह का रूप क्या है। एक्टर वाले आरोप पर कहा कि आइफा अवार्ड वो करवाएं और फोटो वो खिचवाये दोष शिवराज सिंह चौहान पर लगायें। वहीं केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस छोडक़र लोग भाग रहे हैं। उप चुनाव में कांग्रेस मैदान से बाहर हो चुकी है।

 

 


By - Girraj Rajoriya (Morena MP)
16-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.