कांग्रेस विधायक ने कैलाश विजयवर्गीय के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

 

एमपी के इंदौर के गोम्मटगिरी में जैन समाज के क्षमावाणी कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और भाजपा प्रत्याषी कैलाश विजयवर्गीय के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। यह देखकर विजयवर्गीय ने उन्हें गले लगा लिया। यह नजारा देख मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए।

 

 

इसके बाद दोनों ही नेताओं ने एक साथ बैठकर जैन मुनियों के प्रवचन सुने। बता दे कि बीते कुछ दिनों से दोनों ही नेता एक-दूसरे के खिलाफ जमकर बयानबाजी कर रहे थे। गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनाव में इंदौर-1 से दोनों ही प्रत्याशी एक-दूसरे के सामने मैदान संभाले हुए हैं।

 

 

इस वजह से इंदौर-1 सबसे हॉट सीट मानी जा रही है, क्योंकि यहां से बीजेपी ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को अपना प्रत्याशी बनाया है। वर्तमान में यह सीट कांग्रेस के पास है। यहां से संजय शुक्ला विधायक हैं। कांग्रेस को उम्मीद है कि इस बार भी इंदौर-1 से कांग्रेस के संजय शुक्ला को ही टिकट मिलेगा।

 

 

आपको यह भी याद दिला दे कि भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय ने एक दिन पहले कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला की प्रॉपर्टी को लेकर सवाल उठाए थे। प्रॉपर्टी को उनके पिता की कमाई बताया था। वही शुक्ला ने पलटवार करते हुए विजयवर्गीय पर निशाना साधा था और कहा था कि विजयवर्गीय तो एक मजदूर के बेटे हैं, इनके पास अरबों रुपया कहां से आ रहा है,

 

 

तभी तो वे 51-51 हजार रुपए बूथ पर बांटने की बातें कह रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।


By - sagar tv news
10-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.