सागर- कलेक्टर ने अधिकारी और कमर्चारियों से कहा निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करें सभी

 

आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर दीपक आर्य ने कलेक्टर कार्यालय में स्थापित किए गए विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया, तो वही, बंडा के खाद वितरण केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे।

 

 

बताया जा रहा है कि सबसे पहले कलेक्टर ने कलेक्टर कार्यालय में स्थापित किए गए एमसीएमसी कक्ष, कंट्रोल रूम, शिकायत कक्ष, कम्युनिकेशन प्लान कक्ष, मतदान दल गठन कक्ष का निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि जिन अधिकारी- कर्मचारियों की ड्यूटी जिस समय के लिए लगी है, वे उस समय उपस्थित रहे, अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

 

 

साथ ही सभी निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करें। इसके बाद वे एसपी अभिषेक तिवारी सहित अन्य अधिकारियों के साथ बंडा विकासखंड के खाद वितरण केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे और किसानों से चर्चा की।

 

 

 

कलेक्टर ने कहा कि किसान किसी भी स्थिति में चिंतित ना हों , पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। उन्हें समय पर आसानी से खाद उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि कहीं भीड़ बढ़ती है तो उन्हें टोकन दें और किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था न बिगड़ने पाए।

 

 

इस मौके पर कलेक्टर ने अपने ही सामने किसानों को खाद भी वितरण कराया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उईके, एसडीएम संदीप सिंह परिहार, एसडीओपी शिखा सोनी, तहसीलदार ज्ञानचंद राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।


By - sagar tv news
11-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.