सागर से भोपाल तक AC इलेक्ट्रिक बस से होगी यात्रा किराया भी लगेगा कम

 

अब सागर-भोपाल रूट पर एसी इलेक्ट्रिक बस चलेंगी। इसकी शुरुआत 15 अक्टूबर से होगी और इसका परमिट ग्रीनसेल मोबेलिटी की इंटरसिटी प्रीमियर एसी इलेक्ट्रिक बस सेवा न्यूगो को दिया है। खास बात यह है कि इस बस की हर सीट पर एसी, फायर अलार्म, इमरजेंसी में कांच तोड़ने के लिए हथौड़ी भी रहेगी।

 

 

साथ ही कई यात्रियों के लिए कई और भी कई सुविधाओं का इस बस में ध्यान रखा गया है। बताया जा रहा है कि, इन बसों की षुरूआत करने के पहले रोड पर इनका ट्रायल किया जा रहा हैं। इसके बाद यह बसें सडक पर दौडंेगी। इन बसों के द्वारा भोपाल से सागर यात्रा सिर्फ 300 रुपए में की जा सकेगी।

 

 

जबकि चार्टर्ड बस का किराया सागर से भोपाल तक 400 रुपए है। इस हिसाब से इलेक्ट्रिक बस का किराया 100 रुपए तक कम है। चार्टेड बस भोपाल तक पहुंचने में 3 घंटे 30 मिनट का समय लेती है। ऐसे में इलेक्ट्रिक बस के सफर में 15 मिनट भी बचेंगे। इलेक्ट्रिक बस रोजाना चार फेरे में चलेंगी। सुबह और शाम को दो-दो बसें सागर से भोपाल और भोपाल से सागर चलेंगी।

 

 

प्रत्येक बस 45 सीटर रहेगी। यात्रियों को सुरक्षा का ध्यान रखते हुए कोच कैप्टन और कोच होस्ट से जांच की जाएगी। सीट इस तरह से लगाई गई है कि छोटे बैग उसी के नीचे बन जाएं। ऊपर केविन में भी बैग रखने की जगह है। 80 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार पर बस चलते ही इसकी सूचना बस कंपनी के हेड ऑफिस में पहुंचेगी।

 

 

 

बताया जा रहा है कि चार्जिंग स्टेशन सागर के सिटी स्टेडियम में बनाया गया है। दो इमरजेंसी गेट बस की छत में बनाए गए हैं। जबकि हर सीट पर लगे कांच को भी इमरजेंसी गेट के रूप में ही तैयार किया गया है। इसके साथ ही आगे की दो-दो सीट और पीछे की 5 सीट पर सीट बेल्ट भी दिए गए है। साथ ही बस में 6 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनमें से 4 बस के अंदर है।

 

 

अगर कोई सवारी अपना सामान भूल जाती है। तो कोच होस्ट सीट नंबर लिखकर उसे बस के सेंटर पर पहुंचा देंगे। जैसे ही यात्री अपनी सीट बस और भूली हुए


By - sagar tv news
14-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.