प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने जमा कराया बीजेपी प्रत्याशी का नामांकन || SAGAR TV NEWS ||
मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर एक तरफ सभाओं का दौर जारी है। तो वहीँ नामांकन पत्र दाखिल करने के सिलसिला भी जारी है। एमपी के अनूपपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा पहुंचे। जहाँ उन्होंने भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह का नामांकन भरवाया। उनके साथ पूर्व विधायक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रामलाल रौतेल मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा कई देर तक अनूपपुर में रुके और कार्यक्रम में शामिल हुए। बता दें की कांग्रेस छोड़ भाजपा में आये बिसाहूलाल सिंह का मुकाबला कांग्रेस के विश्वनाथन सिंह के साथ होना है।