सागर की शान लाखा बंजारा झील का किया जा रहा सौंदर्यीकरण जोरों शोरों से चल रहा काम || SAGAR TV NEWS ||

 

 

सागर शहर की जान और सागर की शान लाखा बंजारा झील कई सालों से दुर्गति का शिकार है। लेकिन अब इसे संवारने की तैयारी शुरू कर दी गयी है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इसका जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इसी को देखते हुए नगर निगम आयुक्त आरपी अहिरवार और स्मार्ट सिटी के सीईओ राहुल सिंह राजपूत ने झील के कई घाटों का निरीक्षण किया। जिन्हे स्मार्ट सिटी कार्य के तहत संवारा जाना है। साथ ही मोंगा बंधान का भी जायजा लिया। जहां से दूषित पानी निकाला जा रहा है। ताकि नालों का पानी इसमें न जा पाए। निगम आयुक्त के मुताबिक तीन काम प्रमुख हैं। गंदा पानी बाहर करना जिसका काम जारी है। दूसरा नालों का काम जिन्हे चिन्हित कर लिया गया है। दरअसल पहले 36 छोटे बड़े नालों को चिन्हित किया गया था। जिसका गन्दा पानी तालाब में मिलता है। लेकिन तालाब का पानी कम होने पर अब कुल 41 नाले तालाब में मिलने की बात सामने आयी है। जिनकी संख्या और भी बढ़ सकती है। ड्रेनेज सिस्टम के तहत इसका काम होगा। निगम आयुक्त का ये भी कहना है की मोंगा बंधान पर हाइड्रोलिक गेट भी लगाए जाना है। उन्होंने आगे कहा की इस काम के लिए 18 महीने का समय है। मई जून तक गर्मी के समय इसे पूरा करना है। साथ ही मछुआ संघ जिनकी आजीविका इस तालाब से जुड़ी हुई है। उनका भी पूरा ध्यान रखा जायेगा।


By - Sarju Patel (City,Sagar MP)
16-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.