चुनाव आचार संहिता के चलते सागर के डॉक्टर चेक पोस्ट पर 20 लाख रुपए नगदी सहित पकड़े गए चल रही जांच

 

SST टीम ने पकड़े 20 लाख रुपये:कुंडीपुरा पुलिस ने राजाखोह ढाना चेक पोस्ट पर सागर के डॉक्टर को नगदी के साथ पकड़ा, चल रही जांच
छिंदवाड़ा

 

 

चुनावी आचार संहिता में विशेष रूप से ₹50 हजार से ज्यादा की नगद राशि लेकर चलना प्रतिबंधित किया गया है। वहीं यदि कोई आवश्यक काम से इससे ज्यादा राशि लेकर जाता है तो उसे दस्तावेज पेश करने के निर्देश है लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं कि जो इन निर्देश को हवा में उड़ा रहे हैं ।

 

 

 

ऐसे ही एक शख्स पर आज कुंडीपुरा पुलिस ने राजा खोह चेक पोस्ट पर कार्रवाई की है। थाना कुंडीपुरा के राजाखोह SST चैक पोस्ट पर चैकिंग के दौरान एक कार क्रमांक MP 07 CG 2653 के चालक डॉ संजीव मुखारिया पिता स्वर्गीय महेंद्र कुमार मुखारिया उम्र 59 साल निवासी सदर बाजार सागर मध्य प्रदेश की कार में रखे बैग को चैक किया।

 

 

 

जिसमें रखे नगदी 20,00,000 (बीस लाख रुपए रूपये) मिले, मौके पर SST टीम के अधिकरी पी.एन.राव द्वारा आयकर अधिकारी एच एल दांडेकर को सूचित किया गया जो जिन्होंने मौके पर पहुंच कर इस राशि को जप्त कर लिया।

 

 

 

बताया जा रहा है कि सागर के डॉक्टर इस नगद राशि को वर्धा किसी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री के काम के लिए लेकर जा रहे थे फिलहाल उनके द्वारा दस्तावेज पेश करने के लिए वक्त मांगा गया है वही फिलहाल उक्त राशि को जप्त कर लिया गया है।

 

 

 

इस कार्रवाई में SST प्रभारी पंचायत समन्वय अधिकारी पी.एन.राव , थाना प्रभारी कुंडीपुरा महेन्द्र शाक्य, उनि. मुकेश दुबे, पंकज राय, अविनाश पारधी,प्रधान आरक्षक संतोष बघेल, रूप सिंह भलावी सहित संयुक्त अन्य टीम की भूमिका रही।


By - sagar tv news
22-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.