एमपी के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष के बेटे का टिकट कटने से लोगों में नाराजगी, अब निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

 

 


बुरहानपुर में बगावत के सुर: BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के बेटे की टिकट कटने पर नाराजगी, समर्थकों ने लगाए निमाड़ की नैया नंदू भैया के नारे, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव!

 

 

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय नंदकुमार सिंह चौहान के बेटे का टिकट कटने के बाद विरोध के सुर तेज हो गए है। बुरहानपुर में समर्थकों ने नंदू भैया अमर रहे, निमाड़ की नैया नंदू भैया के नारे लगाए। स्व. नंदकुमार सिंह की पत्नी ने कहा कि मेरे पति ने पार्टी की सेवा करने में क्या कमी छोड़ी थी, जो आज हमें ये दिन देखना पड़ रहा हैं।

 

 

एमपी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। टिकट वितरण के बाद राजनीतिक दलों को कुछ सीटों पर विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय नंदकुमार सिंह के बेटे हर्षवर्धन सिंह का टिकट कटने पर उनके समर्थकों में नाराजगी है। शनिवार को हर्षवर्धन सिंह के घर के बाहर समर्थकों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान नंदू भैया अमर रहे, निमाड़ की नैया नंदू भैया के जमकर नारे लगाए गए।

 

 

इसके बाद बैठक की गई, जिसमें पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, पूर्व कोषाध्यक्ष राजू जोशी, पूर्व महापौरअनिल भोसले, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजू पाटीदार, पूर्व जनपद अध्यक्ष काशीनाथ महाजन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष युवराज महाजन समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। स्व. नंदकुमार चौहान की पत्नी दुर्गेश्वरी देवी ने कहा कि मेरे पति ने क्या कमी छोड़ी थी, पार्टी की सेवा करने में जो आज हमें ये दिन देखना पड़ रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हर्षवर्धन निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं।

हर्षवर्धन ने लगाए गंभीर आरोप

रविवार को हर्षवर्धन सिंह बुरहानपुर पहुंचे। जहां रेलवे स्टेशन पर उनके स्वागत के लिए हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान हर्षवर्धन सिंह ने भाजपा प्रत्याशी अर्चना चिटनीस पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि लगातार दूसरी बार निमाड़ की जनता के साथ फरेब हुआ है। हमे धोखे में रखा गया, पहले ही बीजेपी ने कहा था कि हारे हुए को टिकट नहीं दिया जाएगा और जो की निर्दलीय से हारे हैं, जिन पर भ्रष्टाचार के तमाम आरोप है ऐसे लोगों को टिकट दिया है।

निर्दलीय चुनाव लड़ने को लेकर कही ये बात

 

 

हर्षवर्धन ने कहा कि जनता का सेवक हूं, जनता से चर्चा करूंगा जो मालिक कहेगा वह सेवक करेगा। वहीं निर्दलीय चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो जनता और मालिक कहेंगे वह मैं करूंगा। वरिष्ठ नेताओं से बात करना मैं उचित नहीं समझा, मेरे पास तो किसी का फोन नहीं आया।


By - sagar tv news
23-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.