सागर-केंद्रीय मंत्री मोटरसाइकिल पर, विधायक-पत्नी ऑटो और स्कूटी पर निकले सड़कों पर

 

एमपी के सागर जिले में केंद्रीय मंत्री मोटरसाइकिल पर तो विधायक रिक्शा में,केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक मोटरसाइकिल पर सवार होकर मंत्री गोपाल भार्गव का प्रचार करने निकले तो वहीं दूसरी ओर सागर जिले के विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र जैन अपनी पत्नी के साथ ई-रिक्शा और स्कूटी में सवार होकर प्रचार करने जनता के बीच पहुंचे।

 

सागर जिले की रहली विधानसभा के भाजपा प्रत्याषी मंत्री गोपाल भार्गव ने आज केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र खटीक के साथ अपना नामाकंन रहली तहसील कार्यालय में जमा किया, जिसके बाद रहली की कृषि मंडी में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक और मंत्री गोपाल भार्गव ने एक सभा को संबोधित किया, सभा खत्म होने के बाद केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र खटीक रहली की सडको पर मोटरसाईकिल घूमते नजर आए।

 

केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक को देखकर कुछ लोग सड़क पर मंत्री जी के साथ सेल्फी लेने लगे। मोटरसाईकिल पर घूम रहे केन्द्रीय वीरेन्द्र खटीक से बात की तो उन्होने बताया कि दिल्ली वाले कहते है कि एक बार यह अपना स्कूटर ले आए थे  दिल्ली । भार्गव जी प्रचण्ड बहुमत के साथ चुनाव जीतने वाले है रहली क्षेत्र की सारी जनता उनका फार्म भरावाने आई है ।

 

वही दूसरी तस्वीर है सागर जिले के विधायक शैलेंद्र जैन की जिन्हें भाजपा ने दोबारा से मौका दिया है और वह अपनी सरलता के लिए जाने जाते हैं विधायक शैलेंद्र जैन और उनकी पत्नी प्रचार करने के लिए अपने घर से पैदल निकले और घर के बाहर खड़े ई रिक्शा में बैठ गए और सागर शहर के रामपुरा वार्ड और इतवारी वार्ड से अपना जनसंपर्क शुरू किया। साथ ही शहर की सड़कों पर पत्नी सहित विधायक ने स्कूटी पर सवार होकर सागर शहर के विभिन्न रास्तों पर जाकर चौराहों पर जाकर प्रचार प्रसार किया


By - sagar tv news
26-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.