टिकट कटने पर रो पड़े BJP विधायक,कही ये बात,MP चुनाव में कहीं खुशी कही गम

 

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव टिकट मिलने के बाद कहीं खुशी है, तो टिकट कटने के बाद कहीं गम है। ऐसा ही एक नजारा मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से सामने आया है।

 

 

जहां विरोध के चलते टिकट गंवाने के बाद विधायक देवेंद्र वर्मा दुखी हैं। बीजेपी ने 4 बार के विधायक देवेंद्र का टिकट काटकर उनकी जगह जिला पंचायत के अध्यक्ष कंचन मुकेश तनवे को अपना उम्मीदवार बनाया है।

 

 

बुधवार को निजी होटल में आयोजित दशहरा मिलन समारोह में विधायक देवेंद्र वर्मा पहुंचे। समारोह में मध्य प्रदेश के खंडवा में शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र से विधायक देवेंद्र वर्मा के समर्थक इस आयोजन में पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं को देखकर विधायक रो पड़े।

 

 

इतना ही नहीं मंच से भाषण देने के दौरान भी विधायक के आंसू निकलते दिखाई दिए और वह भाषण छोड़कर वापस अपनी जगह पर बैठ गए।

 

 

मीडिया से बात करते हुए विधायक ने कहा कि आज हमने अपने कार्यकर्ताओं के साथ दशहरा मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया था।

 

 

उन्होंने कहा लंबे समय तक खंडवा विधानसभा में काम किया है। निर्दलीय चुनाव लड़ने के सवाल पर बोले ऐसा सोचा नहीं है, सभी कार्यकर्ता बैठकर जो निर्णय लेंगे उससे आगे बढ़ेंगे।


By - sagar tv news
26-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.