न कांग्रेस की सूची में नाम न मिला मेंडेड,फिर भी बंटी बना के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

 

न कांग्रेस की सूची में नाम न मिला मेंडेड,फिर भी बंटी बना के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

हजारों समर्थक के साथ बंटी
कांग्रेस से किया नामांकन दाखिल

शुजालपुर। शाजापुर जिले की 168 शुजालपुर विधानसभा में कांग्रेस का उम्मीदवार घोषित होने के बाद से घमासान छिड़ गया है। दो दिन भोपाल में हजारों लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के बंगले के सामने प्रदर्शन किया और आज गुरुवार को हजारों समर्थक बंटी बना की नामांकन रैली में शुजालपुर में एकत्रित हो गए। न कांग्रेस की सूची में नाम न मैंडेड बावजूद उसके बंटी समर्थको का ऐसा सैलाब कि करीब ढाई घंटा यातायात थमा रहा।

शुजालपुर विधानसभा सभा सीट मप्र की सबसे हॉट सीट बन गई है। यहां से कांग्रेस ने यूपी से आये शराब ठेकेदार रामवीर सिंह सिकरवार को अपना उम्मीदवार बनाया है। इनका नाम आने के बाद से ही पूरे क्षेत्र के साथ भोपाल में विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नही ले रहा है। जगह जगह पुतले फूंके जा रहे हैं। कांग्रेस के शीर्ष नैतृत्व ने योगेंद्र सिंह बंटी बना को टिकिट का वायदा किया था, मगर अंतिम समय में बने समीकरणों के चलते रामवीर सिंह सिकरवार को उम्मीदवार बना दिया गया। जिसके बाद हंगामा हो गया और इस उम्मीवारी के विरोध की आंच में जिले और आसपास की करीब सात सीट पर कांग्रेस की स्थिति खराब होने की कगार पर पहुंच गई है।

गुरुवार को 10:30 बजे शुजालपुर स्थित श्री रोकड़िया हनुमान मंदिर से हजारों का जन सैलाब अकोदिया रोड़ स्थित तहसील कार्यालय पहुंचा जहां योगेंद्र सिंह बंटी बना ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके पूर्व शुजालपुर चौराहा पर रैली में आये समर्थकों को सम्बोधित करते हुए बंटी बना ने कहा कि मुझे पिछले 15 वर्ष से आश्वासन दिया जा रहा है। इस बार भी शीर्ष नैतृत्व ने सभी पैमाने पर मेरी परीक्षा ली, फिर चाहे सर्वे हो या संगठन का काम मैं उसमें खरा उतरा। जिसके बाद मुझे टिकिट का आश्वासन दिया गया। मुझे अभी भी आशा है कि क्षेत्र की जनता की मांग और मेरी निष्ठा व्यर्थ नही जाएगी। हमारे वरिष्ठ नेता और हाईकमान टिकिट देकर न्याय अवश्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आज मेरे लिए अच्छा मुहर्त था, जिसमें मैंने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है।


By - sagartvnews
26-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.