सागर में केंद्रीय मंत्री ने पूर्व CM कमलनाथ पर साधा निशाना बोले- तुम नकली हिंदू हो, चुनावी हिंदू हो

 

सागर जिले की देवरी विधानसभा के केसली में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल पहुंचे। उन्होंने देवरी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बृजबिहारी पटेरिया के समर्थन में केसली के बाजार स्थित मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

 

 

मंच से बोले हुए केंद्रीय मंत्री पटेल ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग जातिवाद की बात करते हैं। झूठ फरेब की बात करते हैं। उनको जवाब इन गांव के लोगों ने दिया।

 

 

मैं राजनीति की बात करता हूं तो हमेशा कहता हूं। मैं कहता हूं कि विकास चाहिए, विरासत के साथ। जिस विरासत की मैं बात करता हूं। 450 साल हमारे पुरखों ने राम मंदिर जन्मभूमि के लिए आंदोलन किया। कई लोगों ने शहादत दी।

 

 

लेकिन राम जन्मभूमि के मंदिर पर प्रश्न लगा दिया। छिंदवाड़ा से कमलनाथ कहते है कि अयोध्या में सनातन का मंदिर बन रहा है। आपके यहां एक कांग्रेस का नेता है, जिसे आप लोगों ने गलती से जीता दिया था। मंत्री भी बनाया।

 

 

मैं कमलनाथ से पूछता हूं कि राम जन्मभूमि का आंदोलन चल रहा था। उस समय नरसिम्हा राव की सरकार थी। कमलनाथ उस सरकार में मंत्री थे। हमारे चार राज्यों की सरकार गिरा दी गई थी। तब तुम सनातनी नहीं थे। हिंदू नहीं थे।

 

 

तुम नकली हिंदू हो ये मेरा आरोप है। तुम चुनावी हिंदू हो ये मेरा आरोप है। आगे उन्होंने कहा कि छल, कपट, झूठ, भ्रम ये कांग्रेस का चलन है। कितने वादे किए देश की जनता से। लेकिन 2014 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने।

 

 

वे प्रधानमंत्री आवास योजना लेकर आए। सभी को पक्का मकान मिला। सिर पर छत मिली। हमारी सरकार ने कभी भेदभाव नहीं किया। हर गांव में पक्की सड़क पहुंचाई। 2024 तक हर घर में पानी पहुंचाया जाएगा।

 

 

देवरी विधानसभा के केसली में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पटेल। कार्यक्रम में शामिल हुए बड़ी संख्या में भीड़।
सरकार ने योजना का लाभ देने में कभी भेदभाव नहीं किया
केंद्रीय मंत्री पटेल यहीं नहीं रूके उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस के लोगों से पूछता हूं कि हमारी सरकार ने किसी भी योजना में जाति, धर्म और पार्टी के आधार पर भेद किया हो तो चौराहे पर खड़े होकर ललकार सकते हो।

 

 

हमने कभी किसी से भेद नहीं किया। हम वोट इसलिए चाहते हैं। ताकि जिनके कच्चे मकान बचे हैं, सिर पर छत नहीं है, उन्हें लाभ दिला सकें। इसलिए भाजपा को एक बार वोट दो। केंद्रीय मंत्री पटेल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि तुम्हारे राहुल गांधी हाथ में मसाल लेकर देश में घूमते रहते हैं।

 

 

राहुल गांधी को जात का पता नहीं, धर्म का पता नहीं, वो ठेका हमारा लेता है। कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी बृजबिहारी पटेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया, उपाध्यक्ष अनिल ढिमोले, लक्ष्मण सिंह, देवेंद्र सिंह समेत अन्य नेता मौजूद थे।


By - sagar tv news
27-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.