सागर-बहन को करवा चौथ का सामान देने आया भाई अपने घर वापस नहीं लौट पाया

 

खुरई के जरवांस बायपास चौराहा पर अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार अपनी बहन को करवा चौथ का सामान देने के लिए उसकी ससुराल गया हुआ था, बहन के घर से लौटकर वह अपने घर जा रहा था।

 

खुरई शहरी थाना क्षेत्र के राहतगढ़ रोड़ स्थित जरवांस बायपास चौराहा पर बाइक सवार सौरभ अहिरवार निवासी खड़ाखेड़ी थाना पठारी जिला विदिशा, अपनी बाइक से अपने गांव लौट रहा था तभी अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली के ड्राइवर ने तेज रफ्तार और लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार की मौत हो गई।

 

 

 

बताया जा रहा है कि करीब पांच महीने पहले मृतक सौरभ की बहन की शादी नरयावली थाना क्षेत्र के लुहारी गांव में हुई थी, उसकी बहन का पहला करवा चौथ है इसलिए मायके से सामान जाता है तो भाई अपनी बहन को करवा चौथ का सामान देने के लिए गया हुआ था वहां से लौट रहा था कि रास्ते में उसका एक्सीडेंट हो गया और उसकी मौत हो गई।

 


By - sagar tv news
31-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.