सागर करेगा 100 प्रतिशत मतदान,थीम पर 1500 छात्रों ने बनाई मानव आकृति

सागर में कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य,जिला स्वीप नोडल अधिकारी पीसी शर्मा के मार्गदर्शन और रिटर्निग ऑफीसर नरयावली, विजय डहेरिया की उपस्थिति में मतदाता जागरुकता अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने करेगा सौ प्रतिशत मतदान 17 नवम्बर थीम पर खड़े होकर आकृति का निर्माण किया। इस अवसर पर रिटर्निंग ऑफीसर ने युवाओं को संबोधित करने हुए कहा कि युवा लोकतंत्र में ऊर्जा के संवाहक है जो मतदान करने के साथ मतदान कराने की प्रेरणा भी देते हैं। आगामी 17 नवम्बर  को आप सभी मतदान के लिए दूत का कार्य करेंगे तथा ऐसे मतदाता जो मतदान नहीं करते हैं उनके लिए मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।

 

 

जिला स्वीप कोर्डिनेटर डॉ. अमर कुमार जैन ने कहा लोकतंत्र में युवाओं की महती भूमिका है। युवाओं से आगृह है कि दिव्यांग एवं सीनियर सिटीजन मतदाताओं को मतदान करने में सहायक के रूप में कार्य करें। लोकतंत्र का यह पर्व पांच वर्ष में एक बात आता है और प्रदेश में मतदान का प्रतिशत अधिक से अधिक हो इसके लिए युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में रिटर्निंग आफिसर द्वारा सभी युवाओं को मतदान जागरुकता की शपथ भी दिलायी। कार्यक्रम में प्राचार्य राजेंद्र कुमार जैन डायरेक्टर ऋतुल जैन अंकित पाराशर अब्दुल कादिर,अमित खंपरिया विवेक तिवारी गोविंद कुर्मी का सहयोग रहा।

 
 
 

 


By - sagar tv news
06-Nov-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.