सागर में स्कूटी रैली निकाली नारी शक्ति ने 100% मतदान के लिए संकल्प लिया

 

कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य ,डॉ हरिसिंह गौर केन्द्रीय विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. नीलिमा गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में लोकतंत्र में मतदान के महत्व को समझाते हुये सागर नगर की लगभग 1000 महिला मतदाताओं ने स्कूटी  रैली निकाली। यह रैली डॉ. हरिसिंह गौर केन्द्रीय विश्वविद्यालय गौर मूर्ति से सिंविल लाइन होते हुये मकरोनिया में 10वी. बटालियन पर जाकर समाप्त हुई। रैली के प्रभारी एडीएम सपना त्रिपाठी और उप जिला निर्वाचन अधिकारी भव्या त्रिपाठी रहीं, जिन्होंने स्कूटी चलाकर रैली को आरंभ किया। रैली को कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य ,कुलपति डॉ. नीलिमा गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के आगे मुख्य कार्यपालन आधिकारी जिला पंचायत श्री पी.सी. शर्मा द्वारा लिखित

 

 ‘‘जाग उठा है सागर सारा जन मानस ने ठाना है,

है मतदान अधिकार हमारा, जन-जन को समझाना है‘‘

 

गीत को मतदाता जागरूकता रथ पर प्रसारित किया गया। कार्य के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक आर्य ने बताया कि आगामी विधानसभा निर्वाचन में मतदान प्रतिशत में वृद्धि के लिए आयोग द्वारा स्वीप समिति के माध्यम से अनेक प्रयास किये जा रहे हैं इसी श्रृंखला में महिला मतदाताओं के द्वारा आज विशाल स्कूटी रैली निकाली गई है। जिसका उद्देश्य मतदान दिवस पर मतदाताओं को मतदान की नैतिक जिम्मेदारी को समझाना है। रैली के पूर्व मतदाता जागरूकता के लिए सांप सीढ़ी का खेल भी महिला मतदाताओं ने खेला जिसमें मतदान के नियम मानने पर मतदाता सीढ़ी से ऊपर  जाता है तथा मतदान के नियम तोड़ने पर सांप के द्वारा उसे नीचे भेजा जाता है।


By - sagar tv news
08-Nov-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.