सागर/रहली-गोपाल भार्गव के गढ़ में कांग्रेस की ऐसी हालत देखकर तरस आ जाएगा !

 

पिछले 40 सालों से गोपाल भार्गव के कब्जे वाली और भारतीय जनता पार्टी का गढ़ कहे जाने वाली सागर जिले की रहली विधानसभा से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ महिलाएं कांग्रेस नेता को धक्के देकर भगाते हुए नजर आ रही है दरअसल यह वायरल वीडियो रहली विधानसभा के गुंजोरा गांव का बताया जा रहा है

जहां पर कुछ कथित कांग्रेस नेता शोक सभा की आड़ में राजनीतिक बयान बाजी कर रहे थे इस वीडियो में एक नेताजी कहते दिखाई दे रहे हैं कि कमलनाथ की सरकार में उन्हे राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त था और जब वह कहते हैं कि गोपाल भार्गव का घमंड तोड़ दो तो वहीं इसके बाद एक पीछे से आवाज सुनाई देती है

कि किसके कहने पर यह हो रहा है गोपाल भार्गव हमारे परिवार का है और इसके बाद यह पूरा बवाल शुरू हो जाता है इस वीडियो के आखिर में महिला हाथ में चप्पल लिए हुए भी दिखाई दे रही है वहीं नेताजी यह कह रहे हैं कि समझाओं यार इनको और वह वहां से जाते हुए दिखाई दे रहे हैं

 

बता दें कि चार दिन पहले गुंजोरा गांव के तीन लोगों का हादसे की वजह से प्रचार के दौरान निधन हो गया था इसी को लेकर यहां पर शोक सभा आयोजित की गई थी

 

रहली विधानसभा से आठ बार के विधायक गोपाल भार्गव भाजपा से और कांग्रेस से ज्योति पटेल के बीच मुख्य चुनावी मुकाबला है

 

 

 


By - sagar tv news
11-Nov-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.